कम्बल बांटने दान दाता घर से निकले

इंदौर [ NI 24 ] ठण्ड के मौसम में शहर के दानदाता सडक किनारे जीवन  गुजारने वालो को कम्बल बांटते है । इस दान की प्रसिद्धि  इतनी फ़ैल  गई है की अब शहर के आस पास से लोग कम्बल की आस में इंदौर आने लगे है । रीगल ब्रिज पर कम्बल की चाह वाले लोगो का मजमा लगा हुआ है लेकिन फिलहाल इन लोगो की आस पूरी नहीं हो पाई है ।

शहर की प्रसिद्धि महज मिनी मुंबई या व्यवसायिक  नगरी के रूप में ही नहीं है  बल्कि इंदौर शहर दानदाताओं का भी शहर बन चुका है । इस बात का प्रमाण है रीगल ब्रिज  पर मौजूद ये लोग सडक किनारे जीवन बिताने वाले वैसे तो शहर में हजारो लोग है लेकिन इन दिनों इनकी तादात बड़ी हुई है इसकी वजह है इंदौर के दानदाता । दरअसल सर्दियों में हर बरस शहर के कुछ लोग इन गरीबो को कम्बल या गर्म कपडे दान देते है । लोगो के इस दान की चर्चा अब शहर के आस पास भी फ़ैल गई है यही वजह है की आस पास के कस्बो से गरीब इस आस में इंदौर आ रहे है की उनका भी भला  हो जाए ।

कम्बल और गर्म कपडो  की चाहत में कई तो  सपरिवार  आए है और कई इसे है जो पिछले सालो में यहा से कम्बल ले जा चुके है लेकिन इस बार फिर आए है । ये गरीब दो तिन दिनों से यहा डेरा  डाले हुए  है लेकिन अभी तक इनकी आस पूरी नहीं हुई है उसकी वजह शहर में ठण्ड ने दस्तक ही अब दी है और अभी तक दानदाताओं ने गर्म कपडे बांटना शुरू नहीं किए है । बहरहाल शीत लहर का प्रकोप अब  आने लगा है और इसे में इन लोगो की आस और भी बड गई है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट