IRCTC पर रेलवे टिकट की बुकिंग होगी प्री-पेड

नई दिल्ली [ NI 24 ]  रेलवे टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सेवा में शीघ्र ही एक नई कड़ी की शुरुआत होने जा रही है ऑनलाइन टिकिट बुक कराने वालों यात्रियों को टिकट का पेमेंट करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाने और नेट बैंकिंग की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके बजाए, पैसिंजर जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराएंगे तो उनकी तरफ से पहले से ही जमा कराई गई रकम में से टिकट का अमाउंट कट जाएगा। इससे टिकट बुकिंग में लगने वाला वक्त बचेगा और टिकट जल्दी बुक हो सकेगा। यह स्कीम अगले दो महीने में चालू हो जाएगी।

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉरपोरेशन) के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए जल्द ही रोलिंग डिपॉजिट स्कीम (आरडीएस) शुरू की जाएगी। टिकट बुकिंग के लिए नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन पहले की तरह तो रहेगा ही, लेकिन जो लोग आरडीएस लेना चाहेंगे, उन्हें यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

फिलहाल ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर पहले पैसिंजर संबंधित जानकारी दर्ज करनी पड़ती है। इसके बाद नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने का ऑप्शन होता है। इसमें कई बार इतना वक्त लग जाता है कि वेटिंग लिस्ट काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा, कई बार अमाउंट डेबिट होने से पहले आईआरसीटीसी का लॉगिन ही बंद हो जाता है जिससे अमाउंट तो कट जाते हैं लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाता। नेट बैंकिंग का गलत पासवर्ड डालने से भी इस तरह की दिक्कतें होती हैं।

आरडीएस के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आरडीएस अकाउंट में कम से कम डेढ़ से दो हजार रुपये जमा करवाने का प्रस्ताव है जो नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा कराया जा सकेगा।

इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन फीस दो सौ से ढाई सौ रुपये का होगा जो टिकट बुकिंग के लिए अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। अगर कोई आरडीएस अकाउंट बंद कराना चाहेगा तो उसका पैसा वापस बैंक अकाउंट में चला जाएगा। इस सिस्टम में आने के लिए पैसिंजर को अपना पैन कार्ड नंबर देना होगा, जिससे उसका वेरिफिकेशन हो सके जिसके बाद उसे एक पासवर्ड और पिन नंबर दिया जाएगा। इसी पिन और पासवर्ड के जरिए वह भविष्य में ट्रांजैक्शन कर सकेगा।

 

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट