गोपाल कांडा को हाई सिक्युरिटी वॉर्ड में रखा

नई दिल्ली [ NI 24 ] गोपाल गोयल कांडा को रोहिणी जेल के उस सेल में रखा गया है जहां आमतौर पर आतंकवादियों या खतरनाक कैदियों को रखा जाता है। यह सेल जेल के हाई सिक्युरिटी वॉर्ड में है। इसमें कुल 9 सेल हैं, जिसके चार नंबर सेल में कांडा को अकेले रखा गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ दिनों में उसे तिहाड़ की 1 या 4 नंबर जेल में भी शिफ्ट किया जा सकता है।

एमडीएलआर एयरलाइंस के चेयरमैन गोपाल गोयल कांडा ने गीतिका शर्मा स्यूसाइड मामले में अशोक विहार पुलिस थाने में 18 अगस्त की तड़के 4 बजे सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने पहले उसे 7 दिन और बाद में 3 दिन के रिमांड पर रखा। मंगलवार को उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया। पहले यह चर्चा थी कि कांडा को तिहाड़ की दो जेलों में से एक में रखा जाए। इसका कारण था रोहिणी जेल में अलग से कोई सेल न होना।रोहिणी जेल में हाई सिक्युरिटी वार्ड है। इस वार्ड में या तो आतंकवादियों और कुख्यात बदमाशों को रखा जाता है या फिर ऐसे कैदी जिनके जेल ब्रेक करने का डर रहता है।

जेल सूत्रों ने बताया कि कांडा को जेल के अंदर भेजने से पहले उसका मेडिकल कराया गया जिसमें उसका बीपी लो आया। जेल में आने पर वह काफी डरा हुआ लग रहा था। उसकी यहां अधिकारियों ने काउंसलिंग भी की। उसने जेल के अंदर चाय और जेल की बेकरी में बने बिस्किट खाए। रात को उसने जेल की ही दाल रोटी खाई। जेल अधिकारियों का कहना है कि वह रात को सोने की बात को लेकर परेशान दिखाई दिया, मगर उसे जेल के कायदे-कानून के बारे में समझा दिया गया है और यह भी बता दिया गया है कि जेल में रहते हुए उसे अन्य कैदियों से हमला होने का कोई खतरा नहीं है। उसके सेल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट