सांप्रदायिक दंगे कभी भी भड़क सकते हैं यूपी में : आईबी

लखनऊ [ इंटरनेट डेस्क ] आईबी ने केंद्र को आगाह किया है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा विस्फोटक रूप ले सकती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी ने सत्ता संभाली है, तब से यूपी के कई हिस्सों से सांप्रदायिक हिंसा के मामले सामने आए हैं। अब तक इस तरह की 7 घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने चिंता जाहिर की है, कि आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। ताजा घटना गाजियाबाद की है, जहां पर पिछले हफ्ते हुए बवाल में 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 28 लोग घायल हो गए। कुरान के कथित अपमान की खबर फैलने से गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन को जला दिया, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी थीं।

कई मौकों पर यह भी देखा गया कि दो समुदायों के बीच फूट डालने के लिए लोकल इश्यूज को साजिश के तहत बेवजह हवा दी गई। सूत्रों का कहना है कि आईबी ने इन घटनाओं के पीछे राजनीतिक साजिश होने की संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया है ! पिछले 6 महीनों में कई मौकों पर छोटे-मोटे झगड़ों ने देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा का रंग ले लिया। बरेली और प्रतापगढ़ में ऐसा 2 बार हुआ, जबकि मथुरा में भी एक बार हालात बेकाबू होते नजर आए। 17 अगस्त को लखनऊ और इलाहाबाद में भी असम और म्यांमार में मुस्लिमों पर कथित अत्याचार के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इन सभी घटनाओं की जांच करते हुए पुलिस ने पाया है कि ये घटनाएं प्री-प्लान्ड थीं। । जहां इन घटनाओं के लिए एसपी सरकार की नाकामी को जिम्मेदार माना जा रहा है, वहीं राज्य की बाकी राजनीतिक पार्टियां भी सांप्रदायिकता को बढ़ाने में जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि यह सब 2014 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए वोटों के ध्रुवीकरण के लिए किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट