रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सी. पी. जोशी को

नई दिल्ली [ NI 24 ] केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री सी. पी. जोशी ने सोमवार को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सम्भाल लिया। तृणमूल कांग्रेस के मुकुल रॉय के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोशी राजस्थान में भीलवाड़ा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं। रेल मंत्रालय का प्रभार जोशी को मिलने के बाद, करीब 17 वर्षो बाद सभी प्रमुख बुनियादी संरचना वाले मंत्रालय कांग्रेस के पास लौट आए हैं। सी. के. जाफर शरीफ वर्ष 1991 से 1995 तक कांग्रेस के अंतिम रेल मंत्री थे। रॉय ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से समर्थन वापस लेने की तृणमूल कांग्रेस की घोषणा के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ-साथ तृणमूल के पांच अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया था।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट