मुंबई, दर्शकों को मीठी लगने वाली फिल्म ‘बर्फी’ अगले साल ऑस्कर अवॉर्डस के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड कमाई करने वाली यह फिल्म विदेशी भाषाओं की श्रेणी में नामांकित हुई है। भारतीय फिल्म फेडरेशन के महासचिव सुपर्ण सेन ने कहा, ‘दौड़ में इस साल की 20 सफल फिल्में शामिल थीं लेकिन आखिरकार बर्फी ने बाजी मारी। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने एक ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 58.6 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म में रणबीर कपूर ने एक गूंगे-बहरे व्यक्ति का किरदार निभाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ऑटिज्म नामक बीमारी से पीड़ित लड़की के किरदार में हैं।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी
नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

