मुबंई। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान के नन्हें बेटे आजाद राव खान ने अपनी छोटी सी उम्र से ही अपने पिता का मान सम्मान बढ़ाया हैं। आजाद राव खान ने बॉलीवुड के सबसे ज्यादा आकर्षित बेबी का अवार्ड हासिल कर लिया हैं। बॉलीवुड लाइफ अवार्डस 2012 के लिए कराए गए वोटिंग के दौरान आजाद राव खान को 39 फीसद वोट मिले, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की नन्ही बेटी अराध्या दूसरे नंबर पर रही है।
आजाद राव खान ने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन मनाने के साथ ही इतनी कम उम्र में इस अवार्ड को हासिल कर अपने पिता का नाम रौशन किया हैं। वहीं, दूसरी ओर अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की गोद पिंक रंग के फ्राक में लिपटी नन्हीं अराध्या को 36 फीसद मत मिले। दूसरी ओर इसी कड़ी में अभिनेत्री सेलिना जेटली के बेटे विंसटन और विराज को 10 फीसद वोट मिले।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में एक निजी क्लिनिक में एक दिसंबर, 2011 को सेरोगेसीके जरिए पैदा हुए अपने नन्हें मेहमान का नाम आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने आजाद राव खान रखा है। पहली पत्नी रीना दत्त से आमिर को बेटा जुनैद और बेटी इरा है।

