दरभंगा की ‘दामिनी’ को न्याय दिलाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

पटना [ इंटरनेट डेस्क ] राजस्थान के सीकर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जीवन व मौत के बीच झूल रही दरभंगा की ‘दामिनी’ को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को लोग सड़क पर उतर आए। पटना और दरभंगा समेत अन्य शहरों में जोरदार प्रदर्शन की सूचना है। लोगों को इस घटना की जानकारी 133 दिनों बाद तब मिली जब मंगलवार को दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित हुई। फिर तो प्रदेशवासियों में दिल्ली की दामिनी जैसी टीस उभर आई।

पटना में राष्ट्रीय महिला बिग्रेड, दुर्गा दस्ता, आम आदमी की पार्टी ने राजधानी में धरना व प्रदर्शन किया। जबकि रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से इन घटनाओं के खिलाफ मार्च निकाला गया। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन के दौरान दुर्गा दस्ता के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि यह वर्ष दुष्कर्मियों के खिलाफ हल्ला बोल वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा ने कहा कि समय आ गया है कि देश की आधी आबादी अपने अधिकारों के लिए लड़े।

उन्होंने दरभंगा की दामिनी के साथ हुए दुष्कर्म की चर्चा करते हुए कहा कि समय आ गया है कि इन घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। मौके पर महिलाओं ने हाथों में मशाल लेकर दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड अभियान समिति की प्रदेश अध्यक्ष रूबी कुमारी ने कहा कि दरभंगा की दामिनी की मदद को पूरा देश खड़ा है। जबकि दिल्ली की दामिनी की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। सभा को बबीता कुमारी व खुशबू कुमारी, मीना देवी, गीता देवी, शोभा देवी, मीरा देवी, उषा किरण, फुलबदन देवी, इंदू देवी, नीतू कुमारी, रूबी कुमारी, बिजली देवी, शांति देवी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

वहीं मुजफ्फरपुर में विभिन्न संगठन के लोगों ने मंगलवार को कल्याणी चौक पर कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार से उसके समुचित इलाज व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि ‘दामिनी’ के साथ 134 दिन पूर्व गैंगरेप हुआ। अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इसलिए उसका बेहतर इलाज कराया जाए। साथ ही दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा देते हुए पीड़िता को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मांग नहीं माने जाने तक बुधवार से कल्याणी चौक पर धरना देने की घोषणा की।

राजस्थान में गैंगरेप की शिकार 11 साल की लड़की को न्याय दिलाने के लिए जिला जदयू ने भी आवाज उठाई। मुजफ्फरपुर जदयू के जिला अध्यक्ष व सीनेटर डॉ. शब्बीर अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन भेजकर लड़की के लिए बेहतर इलाज कराने की मांग की। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आग्रह किया।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट