गैंगरेप के खिलाफ गुरुवार को भारत बंद

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला नए साल में भी जारी रहेगा। जंतर-मंतर व इंडिया गेट से लेकर रायसीना हिल्स तक विरोध करने वाले नौजवानों ने आगामी तीन जनवरी को भारत बंद का आह्वान कर काला दिवस मनाने का फैसला किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस आयोजन के पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं है।

रविवार को प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद की घोषणा की। उन्होंने युवती को श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला। वह सोशल नेटवर्किग साइट के माध्यम से देशभर में अभियान चलाएंगे। दोषियों को फांसी देने और सख्त कानून लागू करने की मांग की मुहिम में कोई भी राजनीतिक दल शामिल नहीं होगा।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक किसी नेता को मुहिम में शामिल होना है तो वह आम आदमी के तौर पर शामिल हो सकते हैं। डीयू, जेएनयू और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से आए छात्रों ने मंत्रणा करने के साथ अपील की कि सभी अपने दोस्तों को मोबाइल संदेश और फोन कर सूचित करें कि तीन जनवरी को काला दिवस मनाए और भारत बंद रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए  देश शर्मिदा है, दुष्कर्मी अभी जिंदा हैं के नारे लगाए और कैंडल मार्च निकाला।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट