मुंबई [ इंटरनेट डेस्क ] बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को मां बनने के बाद कोई फिल्म न मिली हो, उसके बावजूद उनकी झोली अवार्डो से भरी हुई है। काफी तंदुरुस्त हो चुकी ऐश को सबसे ज्यादा मोटी अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्होंने बॉलीवुड की अन्य मोटी अभिनेत्रियों सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन और जरीन खान को पछाड़कर हासिल किया है।
इस श्रेणी के लिए हुई वोटिंग के दौरान ऐश को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और इसी के साथ वह इस अवार्ड की सबसे बड़ी हकदार बन गई। इस अवार्ड के लिए कराई गई वोटिंग के दौरान 30 फीसद वोट हासिल करने के साथ ही ऐश्वर्या राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। वोटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को 24 फीसद, जरीन खान को 21 फीसद, विद्या बालन को 19 फीसद वोट मिले हैं। अब यह खबर ऐश के चाहने वालों को खुश करेगी या परेशान ये समझना थोड़ा मुश्किल है।

