स्कूली छात्रा के साथ रैप

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] दिल्ली अभी दामिनी गैंग रैप की घटना से उबार भी नहीं पाया था कि दरिंदों ने फिर एक स्कूली छात्रा से रैप कर सनसनी फैला दी ! वसंत विहार गैंग रेप के खिलाफ बुलंद हुए आंदोलन के बीच एक और गैंग रेप ने देश की राजधानी को हिला कर रख दिया है। 31 दिसंबर की रात गैंग रेप की शिकार हुई 17 वर्षीय पीड़ित लड़की सफदरजंग एन्क्लेव इलाके के नामी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। जिस लड़के ने अपने चचेरे भाई के साथ रेप किया उससे लड़की की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए हुई थी। न्यू ईयर जश्न के बहाने उसे हवस का शिकार बनाने वाले दोनों आरोपी मल्टिनैशनल कंपनी में जॉब करते हैं।

इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस को तब पता चला, जब छात्रा बदहवास हालत में ऑटो पकड़कर सफदरजंग थाने पहुंची। उसे देख पुलिस अफसरों के पसीने छूट गए। गुपचुप तरीके से फौरन पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की। सीनियर पुलिस ऑफसरों की निगरानी में आधा दर्जन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना की गईं। आखिर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा को अस्पताल ले जाने से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक पूरे ऑपरेशन को बहुत गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। दोनों की पहचान नवीन सिंह और विजय सिंह के रूप में हुई है, जो सरोजनी नगर एरिया में परिवार के साथ रहते हैं। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है और वे नामी मल्टिनैशनल कंपनी में जॉब करते हैं। इनमें से एक कंप्यूटर इंजिनियर है और दूसरा मल्टिनैशनल कंपनी में एचआर डिपार्टमेंट में काम करता है । पीड़ित छात्रा सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके बयान और पुलिस की छानबीन में पता चला है कि उसकी नवीन से कुछ महीने पहले फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई थी।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि नवीन ने न्यू ईयर जश्न मनाने के लिए उसे इनवाइट किया और वह राजी हो गई। 31 दिसंबर की रात नवीन कार लेकर सफदरजंग मार्केट आ पहुंचा। कार में पहले से विजय सिंह था। दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी कार में अर्जुन नगर में स्थित एक फ्लैट में ले गए और पार्टी के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीकर वह सुध-बुध खो बैठी। इसी दौरान दोनों ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर दोनों ने उसे मुंह न खोलने की धमकी दी और फरार हो गए।

बदहवास हालत में छात्रा वहां से ऑटो पकड़कर सीधे थाने पहुंची, जहां पुलिस ने केस दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन को साउदर्न रेंज के जॉइंट कमिश्नर विवेक गोगिया और डीसीपी साउथ छाया शर्मा की निगरानी में अंजाम दिया गया। छापेमारी करने वाली टीमों का नेतृत्व अडिशनल डीसीपी साउथ पीएस कुशवाहा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पीड़ित का सफदरजंग हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। विक्टिम को मेडिकल हेल्प दी गई और मामला दर्ज कर लिया गया। इस बीच विक्टिम के नंबर पर दर्ज कॉल रेकॉर्ड्स की मदद से पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और एक टीम उन्हें पकड़ने में कामयाब हो गई।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। मुख्य आरोपी ने यह भी माना है कि उसने लड़की को न्यू ईयर इव पर मिलने के लिए फुसलाया था। दोनों आरोपियों को मंगलवार को साकेत जिला अदालत में पेशी के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट