इंदौर [ NI 24 ] बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाने का घेराव किया ।
बजरंग दल से जुड़े संतोष गोस्वामी पर रविवार रात नागिन नगर में इलू पंडित, बिज्जू और उसके साथियों ने हमला कर दिया । आरोपियों ने संतोष को चाक़ू मारकर घायल कर दिया । इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बजरंग दल ने नेता थाने पहुचे तो पुलिस ने उन्हें रवाना कर दिया । इसी बात पर बजरंगियों ने थाने का घेराव कर दिया ।
बजरंगियों का आरोप था की उनकी फ़रियाद पुलिस सुन नहीं रही है और अभद्र व्यवहार कर रही है । बताया जा रहा है की दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मामला थाने तक पहुचा था । रात को मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की बात कही उसके बाद कार्यकर्ता थाने से रवाना हुए ।

