इंदौर [ NI 24 ] चोरों ने एक बार फिर एक सुने मकान को निशाना बनाते हुवे धाव बोलकर लाखों रूपए की लुट कर वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं चोरों ने पुरे घर को अस्त व्यस्त कर दिया और बच्चों के कपड़े तक चोरों ने नहीं छोडें इसके साथ ही चोर घर में रखी एक बाइक भी ले उड़े।
मामला लसुडिया थाना क्षेत्र की स्कीम 78 का है जहां रहने वाले रूद्र प्रताप सिंह मकान पर चोरों ने उस वक्त धावा बोल दिया जब रूद्र प्रताप अपने पुरे परिवार के साथ इंदौर से बाहर पारिवारिक कार्यक्रम में गये थे तभी चोरों ने रूद्र प्रताप के सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुवे मकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर घुस गये और पुरे घर का सामान अस्त व्यस्त कर घर में रखी 5 लाख रूपए की ज्वेलरी और बाइक ले उड़े इतना ही नहीं चोरों ने सूटकेस में रखे बच्चों के कपड़ो तक को नहीं छोडा और उन्हे भी अपने साथ ले गये इतना ही नही चोरों ने रूद्र प्रताप के सुने मकान में चोरी तो की ही सही साथ ही चोरी का जश्न मनाते हुए घर में रखे गाजर के हलवे को खाकर दावत भी मनाई ।
हांलाकि इस घटना को अंजाम देने बाद चोर रूद्र प्रताप की बाइक लेकर वहां से फरार होने लगे मगर रास्ते में ही बाइक खराब होने के कारण चोर बाइक को छोड़कर वहां से नो दो ग्यारह हो गए। इस घटना का पता रूद्रप्रताप को उस वक्त चला जब उनके पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होने रूद्र प्रताप को इस बात की सुचना फोन पर दी। जिसके बाद इंदौर आकर जब रूद्र प्रताप ने अपने घर को देखा तो उनके होश फाक्ता हो गये और उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना के बाद रूद्र प्रताप सिंह मीडिया के सामने आने से बचते रहे ।

