माँ तुझे सलाम कार्यक्रम में टी वी कलाकारों ने की शिरकत

इंदौर [ NI 24 ] इंदौर में बीती रात देश भक्ति से ओत प्रोत एक भव्य  कार्यक्रम का आयोजन बास्केट बाल काम्प्लेक्स भी हुआ ! यहा टी वी सीरियल दिया बाती के कलाकारों ने भी शिरकत की और देश भक्ति के तराने सुनाए ! कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालो का सम्मान  भी किया गया !

शहर में  आयोजित कोई भी भव्य कार्यक्रम फ़िल्मी दुनिया के कलाकारों के बिना अधूरा ही रहता है ! स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में बास्केट बाल काम्प्लेक्स में संस्था युवा तरंग द्वारा माँ तुझे सलाम नाम से देश भक्ति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था !  कार्यक्रम में सबसे आकर्षक किरदार रहे टी वी सीरियल दिया बाती के कलाकार सूरज और संध्या रहे ! दोनों कलाकारों ने अपनी मौजूदगी का बखूबी एहसास करवाया ! सूरज और संध्या ने गायक कलाकारों के साथ न केवल देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुती दी बल्कि वहा मौजूद दर्शको में नया जोश भर दिया !

कार्यक्रम के आयोजको ने बताया  की शहर में जगह जगह कार्यक्रम होते है लेकिन देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वालो के परिवार वालो का कोई ध्यान नहीं रखता है ! कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालो का भी सम्मान किया गया ! यहा भी देश प्रेम का अलख देर रात तक जलता रहा !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट