इंदौर [ NI 24 ] अक्टूम्बर के अंतिम सप्ताह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर आज इंदौर में रेसीडेंसी पर अतिथि सत्कार व्यवस्था को लेकर होटल प्रतिनिधि और ए के वी एन अधिकारियो कि बैठक हुई ! बैठक में होटल संचालको को मीट में आने वाले अतिथियों के सत्कार को किस तरह व्यवस्था करना है बताया गया ! इसके आलावा मीट में आने वाले वी आई पी अतिथियों का जिम्मा मेनेजमेंट के छात्र संभालेंगे ..प्रेस्टीज और आई आई एम जेसे संस्थानों से करीब 100 से ज्यादा मेनेजमेंट छात्र अथिति सत्कार का जिम्मा संभालेंगे ! सभी होटलों से समन्वय का जिम्मा सी आई आई ऍफ़ को दिया गया है वही , मीट को लेकर लगने वाले होर्डिंग का जिम्मा इंदौर विकास प्राधिकरण को दिया है !
इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए 600 से ज्यादा काम्पनियो को निमंत्रण दिया गया था जिसमे से 250 कंपनियों ने आने की स्वीकृति दे दी है ! बैठक में ए के वी एन के एम डी मनीष सिंह , नगर निगम उपयुक्त मनोज पुष्प , जिला प्रशासन ए डी एम आलोक सिंह के साथ शहर कि बड़ी होटलों के प्रतिनिधि मोजूद थे !
इन्वेस्टर्स मीट के लिए आने वाले कुछ अतिथियों को स्टेट गेस्ट का दर्जा भी दिया जायेगा ! महेंद्रा , टाटा , बियानी , लाल , सहारा समूह के साथ देश में आटोमोबाइल सेक्टर , आई टी सेक्टर , फार्म सेक्टर , टेक्सटाईल्स सेक्टर में काम करने वाली अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी इन्वेस्टर्स मीट के लिए इंदौर को आएंगे ! वेसे सभी सेक्टर के प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश में लगे लेकिन खास जौर आई टी सेक्टर और फार्म सेक्टर का रहेगा ! ए के वी एन द्वारा कंपनियों कि सहमति के बाद प्रोजेक्ट और डिमांड कि मांग के अनुसार उद्योगों के लिए जमीने दी जाएगी !

