राजनीतिक दुश्मनी के चलते बीजेपी से जुड़े नेता के बेटे को गोली मारी

इंदौर [ NI 24 ] राजनितीक दुश्मनी के चलते देवास जिले के बागली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने बीजेपी से जुड़े नेता के बेटे को कल रात गोली मार दी, गोली लगने से घायल हुए युवको उपचार के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है !

देवास जिले के बागली के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र राठोर के बेटे पवन राठोर को कल रात बागली के ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के  पूर्व मंडल अध्यक्ष रविजोत रिन ने गोली मार दी, गोली पवन की पीठ में लगी है… घटना उस वक्त हुई जब पवन रात को खाना खा कर घर से बाहर घुमने निकला था, उसी दौरान बाइक पर आये रविजोत और उसके साथी ने पवन को पीछे से गोली मार दी, हमला कर भाग रहे रविजोत को पवन ने पहचान लिया… गोली लगने से घायल हुए पवन को इंदौर स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचाया गया जहा उसकी पीठ से गोली निकली गयी… हमला कर हमलावर फरार हो गये, मामले की शिकायत बागली थाने में की गयी है और पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है !

राजनीतिक दुश्मनी के चलते हमला करना कोई नयी बात नहीं है, बताया जा रहा है की इन दोनों के बीच कही न कही राजनितिक वर्चस्व को लेकर तनातनी है, जिसके तहत ही पवन पर हमला किया गया है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट