इंदौर [ NI24 ] इंदौर से करीब २० किलोमीटर दूर बड़ा बेटमा क्षेत्र में रहने वाली एक किन्नर ने रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे सल्फास खा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है, बताया जा रहा है की आपसी विवाद के चलते उसने जहर खाया है !
इंदौर के दुर्गा गुरु किन्नर ग्रुप की सदस्य भावना किन्नर निवासी रजा कोलोनी बड़ा बेटमा में अपने ड्रायवर राजेश के साथ रहती थी, उसका दो तीन दिन पहले राजेश के साथ झगडा हुआ था, जिसके चलते उसने आज सुबह सल्फास खा लिया ! भावना द्वारा जहर खाने की सूचना राजेश ने भावना की मुहबोली बेटी अंकिता के पति वासुदेव को दी, जिसके बाद भावना को गाडी से वासुदेव एम्.वाय. अस्पताल लाया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ! मरने से पहले भावना ने अपना मकान और दूसरी प्रोपर्टी अपनी मुहबोली बेटी अंकिता के नाम कर दिया और अपने जमाई से बेटी की उचित देखभाल करने की विनती की ! भावना के साथ रहने वाला ड्रायवर राजेश घटना के बाद से फरार है बेटमा पुलिस उसकी तलाश कर रही है ! पुलिस का कहना है कि राजेश के मिलने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा !

