स्वास्थ्य अधिकारी को जान से मारने की धमकी पार्षद गर्ग पर हुआ मामला दर्ज

शिवपुरी (विनय धौलपुरिया) नगर पालिका परिषद में विगत 6 माह से चल रहा कलह का वातावरण आज उस समय आम जन के सामने खुलकर सामने आ गया जब नगर पालिका में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एक पार्षद पर अनुचित दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद मनीष गर्ग मंजू के खिलाफ पुलिस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर नपा के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पार्षद के विरूद्ध भादवि की धारा 451, 294 और 506 बी का मामला कायम किया है, लेकिन पार्षद ने अपने आप को निर्दाेष बताया है।

पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में श्री शर्मा ने बताया कि पार्षद मनीष गर्ग मंजू कल रात्रि उनके घर पर आए और उन पर दबाव बनाया कि नपा द्वारा दी जाने वाली जलाऊ लकड़ी वह उनके घर पर पहुंचाए। इस पर बकौल शर्मा, उन्होंने पार्षद को लकड़ी न देने की बात कही तो पार्षद मनीष गर्ग उत्तेजित हो गए और नपा के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा से अभद्र व्यवहार करने लगे और गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने उनको जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जिससे श्री शर्मा घबरा गए और तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पार्षद बोला मेरे खिलाफ षडयंत्र

दर्ज हुए मामले पर जब पार्षद मंजू गर्ग से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि पार्षद होने के नाते मैं केवल जनता की सेवा में विश्वास रखता हूं और इन दिनों पड रही जान लेवा सर्दी को देखते हुए जब मैंने कई बार नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी से अपने वार्ड में अलाव जलवाने की गुजारिश की तो वे मुझसे चिढ गए और साजिशन मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

पार्षद मनीष गर्ग का कहना है कि सर्राफा बजार में रात्रि के समय गस्त करने वाले पुलिस के जवान वहां रहते हैं और रात्रि में ठण्ड अधिक होने के कारण उन्हें तापने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं रहती तो वह प्लास्टिक की थैलियां और कचरा जलाकर अपने आप को ठण्ड से बचाते हैं। प्लास्टिक की थैलियां जलने से जो धुआं निकलता है वह आस-पास के लोगों को मुसीबत का शबब बन गया है।

वहीं मोहल्लेवासी मेरे पास शिकायत लेकर आए थे और इसी शिकायत को लेकर मैं कल स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा के घर गया हुआ था और उन्हें इस समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने मुझसे लकडिय़ा न देने की बात कही। इसके बाद में घर आ गया। यह कहना गलत है कि मैंने स्वास्थ्य अधिकारी के साथ गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

अधिकारी अब जन प्रतिनिधियों पर भी बना रहे दबाव : रिशिका

जन प्रतिनिधि केवल जनता की समस्याओं के लिए लडता है और यदि कोई अधिकारी उस पर निजी झगडे का आरोप लगाकर उसे उसके कर्तव्यों से विमुख करने की कोशिश करता है तो यह हमारे समाज का दुर्भाग्य है। इस मामले में नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना का कहना है कि अधिकारी द्वारा दर्ज कराया गया यह मामला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर कोई जनप्रतिनिधि अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जाता है और उसके साथ ऐसा व्यवहार होता है तो दुर्भाग्य की बात है। मैं अभी आज ही बाहर से आई हूं और आज ही मैं इस मामले में अधिकारियों से बात करूंगी और पीडि़त पार्षद को बुलाकर मामले की सत्यता जानूंगी।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट