शिवपुरी ( विनय धौलपुरिया ) विकास के लिये समर्पित वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं ग्वालियर सांसद यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्वालियर एवं शिवपुरी अंचल के सभी निवासियों को नववर्ष पर बधाई व शुभकामनायें प्रेशित करते हुये अपने संदेश में कहा है कि वर्ष 2013 शिवपुरी की जनता के लिये मंगलकारी हो और नववर्ष प्रेरणादायक हो अपनी उन्नति के साथ-साथ ऐसे कार्य करें जिससे जिले के साथ-साथ प्रदेश भी गौरवानिवत हो।
सांसद यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने संदेश में कहा है कि कृषकों का अच्छा उत्पादन हो, व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि हो, और युवाओं का भविष्य उज्जवल हो, वेरोजगारों को रोजगार मिले, इस भावना के साथ अपनी शुभकामना प्रेषित करती हू। अंत में उन्होंने अपनी भावनात्मक भावना व्यक्त करते हुये कहा है कि, शिवपुरी अंचल मुझे मेरी सांसों से भी ज्यादा प्यारा है, इसके सर्वांगीण विकास के लिये मैं सदैव प्रयत्नशील रहूगी। एक बार पुनः अंचल के सभी निवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें ।

