शिवपुरी ( विनय धौलपुरिया ) दिल्ली गैंग रेप की शिकार बहादुर बेटी दामिनी के लिये जहां पूरे भारत में अन्याय के विरूद्ध जंग छिड चुकी है उसी क्रम में पिछोर में भी दामिनी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उसकी आत्मशांति हेतु आज पुलिस ग्राउण्ड पर शांति हवन का आयोजन रखा गया। जिसमें बड चढकर छात्राओं, महिलाओं, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने हिस्सा लिया। गायत्री बैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुये शांति हवन में उपस्थितजनों द्वारा आहूति डाली गई एवं दो मिनट का मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति हेतु इश्वर से प्रार्थना की गई ।
इस मौके पर उपस्थित संस्कृत विद्वान बद्रीप्रसाद गौतम, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती पूनम राजौरिया, भाजपा नेता श्रीमती पूनम सोनी, राजाराम गुप्ता, समाजसेवी रजनीश तिवारी, बावूलाल भगतजी, अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकारगणों के अलावा बडी संख्या में स्कूली छात्राओं ने दामिनी के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की। मौके पर उपसिथत प्रत्येक छात्रा एवं महिलाओं का चेहरा मानो कह रहा था कि बस अब बहुत हो चुका अब हम और अत्याचार नहीं सहेंगे। एक स्वर में सभी ने कहा कि हमारी जंग जारी रहेगी।
हम संकल्प लेते हैं कि यह मशाल तब बुझने देंगे जब भारत से बलात्कार, अत्याचार, अनाचार का नामोनिशान मिटेगा।

