शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) विगत रात्रि सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक जुए के फड़ पर छापा मार तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनसे 2200 रूपये की राशि जप्त की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें जानकारी दी कि सदर बाजार में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा डालकर तीन जुआरियों मन्नूलाल पुत्र रामनारायण निवासी निचला बाजार, घनश्याम पुत्र किशनचंद गुप्ता निवासी सदर बाजार और दिलीप शर्मा निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 2200 रूपये तथा ताश की गड्डी बरामद कर ली।

