युवक ने पिटाई से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) बदरवास थाना क्षेत्र में इंदार थाना क्षेत्र के बिनेका गांव के युवक रामजीलाल पुत्र प्रभु जाटव उम्र 42 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में दो आरोपियों चंदू और राजू निवासीगण बिनेका के खिलाफ भादवि की धारा 306 के तहत आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामजीलाल बदरवास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने चंदू और राजू के साथ आया था। बताया जाता है कि बदरवास में तीनों ने शराब का सेवन किया। जब चंदू और राजू शराब के नशे में धुत हो गए तो उन्होंने मृतक रामजीलाल की पिटाई लगाना शुरू कर दी। इससे रामजीलाल क्षुब्ध हो गया और उसने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने इस मामले में पहले संदिग्ध मौत का प्रकरण कायम किया और जांच शुरू की। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने मृतक को प्रताडि़त किया था। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर अपनी जान दी।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट