शिवपुरी (विनय धौलपुरिया)। शहर के पी.एस.क्यू लाइन में स्थित शासकीय मा.वि.क्र.2 विधालय में शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने छात्र एवं छात्राओं को पढऩे के लिये दो अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग के अधिकारी व विधालय प्राचार्य सहित छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे।
सर्व शिक्षा अभियान द्वारा 5 लाख 98 हजार की राशि से ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग द्वारा निर्मित दो अतिरिक्त कक्ष का पूजन कर शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने लोकापर्ण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सभी के लिए आवश्यक है। शिक्षा का स्तर बढ़ा है। विधालय के छात्र एवं छात्राओं को इन अतिरिक्त कक्षों में बैठकर पढऩे का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर भाजपा के मुन्नी देवी शर्मा, राजकुमारी परिहार, सुरेश चौधरी, दीपक सैन, शिवशंकर सोनी, राकेश पाराशर, विधालय के प्राचार्य एचएस शर्मा, शिवकुमारी चौधरी, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्षा श्रीमती राजकुमारी जाटव सहित आरइएस के एसडीओ एल आर शाक्य, उपयंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान सहित विधालय के स्टाफ व छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे।

