शिवपुरी (विनय धौलपुरिया) करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में कल रात भेड़ों के लिए प्रलय की रात बनकर आई । एक ही रात में जंगली जानवर ने 80 भेड़ों को अपना निवाला बना लिया। जब भेड़ों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण आए तो उग्र जानवर ने उन पर भी हमला बोलने का प्रयास किया।
ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर भागे। गांव के एक निवासी ने बताया कि शायद उग्र जानवर सरखड़ा है। देखने में वह ऐसा ही प्रतीत होता था।

