शिवपुरी (अजय दण्डौतिया)। बायपास स्थित नाले की भूमि पर एक भू-माफिया की बुरी नजर पड़ गई है। केटीएम कॉलेज के पास स्थित नाले को पूरने और उस पर कब्जा जमाने के प्रयास दम से किए जाने की खबर है। नाले को कब्जाने के लिए भू-माफिया के द्वारा सामग्री भी डलवा दी गई है।
जिला कलेक्टर आरके जैन ने इस मामले में जांच की बात कही है।

