कांग्रेस की राजनीति में युवा चेहरे और क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी नजदीकी समझे जाने वाले सांसद प्रतिनिधि अनिल शर्मा अन्नी ने दावा किया है कि कांग्रेस मण्डियों में कांग्रेसी चेहरे की ताजपोशी के लिए जीतोड मेहनत कर रही है।
उन्होंने भी दम से दावा करते हुए कहा है कि शिवपुरी मण्डी में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत प्रबल है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसियों की रणनीति सफल होगी।

