उज्जैन [ NI 24 ] इंदौर-उज्जैन फोरलेन मार्ग पर शनिवार देर रात कुछ युवकों ने हंगामा मचाते हुए तोडफोड़ कर दी। इस दौरान कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई ! देर रात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटना की जानकारी देने वाला टोल टैक्स नाके पर कोई कर्मचारी नहीं मिल सका।
उज्जैन में निनौरा के समीप सिथत टोल नाके पर रात करीब 10.30 बजे तीन-चार चौपहिया वाहनों में आए लगभग दो दर्जन युवकों ने किसी बात को लेकर हंगामा कर दिया। चौपहिया वाहनों में आए युवकों ने नाके के कंप्युटर, खिड़कियों के कांच सहित अन्य चीजें तोड़ दी। नाके के कुछ कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई ! शनिवार रात एक संगठन के पदाधिकारी इंदौर की ओर रवाना हुए थे।
टोल नाके पर कर्मचारियों ने उनकी कार रोककर बदतमीजी की थी। जिससे क्षुब्ध होकर एक राजनीतिक संगठन के कुछ युवकों ने नाके पर जाकर तोडफोड़ व मारपीट की घटना की। हालांकि निलगंगा पुलीस ने इस पुरे घटना क्रम पर अनिभिज्ञता जाहिर की और कहा कि अगर कोई रिपोर्ट दर्ज करवाने आता हैं तो निश्चित ही कार्यवाही की जावेगी ।

