ग्रामीण विकास योजनाओं में लापरवाही बरदास्त नहीं

8 सचिव निलंबित 11 का वेतन काटा और उपयंत्री को नोटिस
                                                           
शिवपुरी (विनय धौलपुरिया) महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना सहित ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं में रूचि न लेने वाले 8 सचिवों को निलंबित करने तथा 11 के वेतन रोकने के निर्देश कलेक्टर श्री आर.के.जैन द्वारा गत दिवस खनियांधाना, पिछोर में योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए।

कलेक्टर श्री जैन ने जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वर्ष 2011-12 में कोई राशि व्यय नहीं होने पर ग्राम पंचायत देवगढ़ के सचिव श्री भानू प्रताप सिंह चैहान, देवरीखुर्द के सचिव श्री मन्नूलाल आदिवासी, ग्राम पंचायत पायगा के सचिव श्रीमति बृजलता सोनी, ग्राम पंचायत आगरा सचिव श्री रामनिवास लोधी, भड़ोरा सचिव श्री मुलायम सिंह लोधी को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए है तथा रामप्रकाश लोधी सचिव गणेशखेड़ा, जनपद पिछोर, श्री कृष्ण झा सचिव ग्राम पंचायत भंवरहार, अशोक सचिव ग्राम पंचायत गढोईया, श्री कृष्ण पाल सिंह परमार सचिव ग्राम पंचायत चंदावनी, श्री अजब सिंह लोधी, सचिव ग्राम पंचायत रूपेपुर, श्री राकेश गुप्ता उपयंत्री जनपद पिछोर का एक माह का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

इसी प्रकार जनपद पंचायत खनियांधाना मे श्री संजीव राय सचिव ग्राम पंचायत घिंलोदरा, श्री गजेन्द्र सिंह लोधी सचिव ग्राम पंचायत, बूधोनराजापुर, श्री बृंदावन लोधी सचिव बसाहर अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर को रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2011-12 में कोई राशि व्यय नहीं करने से निलंबित किए गए। श्री अनील पटेरिया संविदा उपयंत्री को शासकीय कार्य में लापरवाही बरते जाने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। श्री जैन ने मर्यादा अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत अछरौनी, कमालपुर, बामौरकलां, मायापुर, मुहारीकलां के पंचायत सचिवों को 28 फरवरी 2013 तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लक्ष्य पूर्ति पूर्ण होने तक वेतन रोके जाने वाले सचिव श्री चंदपाल सिंह परमार सचिव ग्राम पंचायत पिपरोदा उबारी का वेतन योजना की लक्ष्य पूर्ति होने तक रोकने के निर्देश दिए।

श्री लखी राम सचिव ग्राम पंचायत बघारी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत प्रचलित कार्य तक 31 जनवरी 2013 तक पूर्ण होने पर ही वेतन भुगतान किये जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पहाड़ाखुर्द, खड़ीचरा, भरसूला, खिरकिट, मुढि़या के सचिवों के 15 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिऐ।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट