खड़े ट्रेक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल

शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) देहात थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक अजीबोगरीब दुर्घटना के  दो भाई शिकार हो गए। इनमें से एक श्यामू सेन पुत्र फोसूराम सेन निवासी अमरपुर की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई अतबल सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना में खास बात यह रही कि टे्रक्टर खराब होना मौत का निमंत्रण बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक श्यामू सेन और अतबल सेन टे्रक्टर ट्रॉली में किसी खदान से बजरी भरकर लौट रहे थे। फोरलेन हाईवे पर उनका टे्रक्टर खराब हो गया इस कारण टे्रक्टर ट्रॉली को वहीं खड़ा कर श्यामू सेन और अतबल सेन के परिचित टे्रक्टर को ठीक कराने चले गए। इसी बीच अमोला की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी ट्रेक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मारी। दोनों भाई ट्रॉली के पास ही खड़े थे।

जिससे वे भी ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल भाईयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन श्यामू सेन की दौराने इलाज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला पंजीबद्ध किया है।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट