शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) शहर में इन दिनों चोरों की धमा चैकडी लगातार जारी है। बीती रात शहर के पॉश इलाके गांधी कॉलोनी में चोरों ने अपनी आमद दर्ज कराते हुए न केवल कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया बल्कि घर में रखे सिलेण्डर भी ले गए। सुबह जब गृहमालिक जागा तो किचिन का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था इसके बाद गृहमालिक ने पुुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक मिश्रा रात्रि के समय खाना खाकर सो गया तभी रात्रि करीब 12-3 बजे के बीच चोर बरामदे में घुस गए और किचिन का ताला तोड़कर उसमें रखे दो सिलेण्डर और खाने पीने का सामान लेकर वहां से भाग निकले। सुबह जब अभिषेक मिश्रा की मां श्रीमती उमा मिश्रा की नींद खुली तो वहां सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था जिससे वह समझ गई कि घर में चोरों ने चोरी की।

