ओव्हरलोड मैजिक वाहन पलटा, दर्जन भर घायल, दो की हालत गंभीर

शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) शिवपुरी इन दिनों सवारी वाहनों द्वारा क्षमता से अधिक सवारी लेकर परिवहन करना आम बात हो चुकी है जिसकी वजह से आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाओं का सिलसिला देखने में आ रहा है। विगत दिवस कोलारस में एक ह्रदय विदारक दुर्घटना में दस से अधिक सवारियां घायल हो गई जबकि इसी हादसे में दो छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 33 टीसी 0846 कोलारस से सवारी भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा था। जैसे ही मैजिक वाहन ग्राम सेसई के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही दूसरी मैजिक ने उसमें कट मार दी। जिसे बचाने के चक्कर में कोलारस की ओर से आ रही मैजिक वाहन का चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे गड्डे में मैजिक के गिरते ही वह पलट गया। जिससे उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से कोलारस से शिवपुरी पढऩे आ रही 2 छात्राएं शिवानी पुत्री अवेधेश खैमरिया उम्र 20 वर्ष निवासी जगतपुर, सुरभि पुत्री प्रमोद कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी जगतपुर सहित रामवती पत्नि जनवेद, विजयसिंह पुत्र हलकू राम कुशवाह घायल हो गए। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय मं चल रहा है।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट