कर्मचारी और अधिकारी प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग-कलेक्टर

शिवपुरी (अजय दण्डौतिया)। बन्दे मातरम के साथ हुआ नववर्ष का शुभारंभ ! जिलाधीश आर.के.जैन ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन के उपरांत उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग है और हमें अपने महत्व और उपयोगिता को समझते हुए समाज हित में अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

राष्ट्रगीत गायन के समय कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह, एसडीएम पिछोर उमेश शुल्का, डिप्टी कलेक्टर के.आर.चौकीकर के अलावा अनके जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सामाजिक न्याय विभाग के शासकीय कलापथक दल के सर्व श्री अरूण अपेक्षित, हरिवंश त्रिवेद्वी, मनोज बावरा और कलेक्टर के नाजीर श्री गिरीश मिश्रा के द्वारा राष्ट्रगीत के अलावा ईशवंदना, मध्य प्रदेश गान का भी गायन किया गया।

नववर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.सिंह ने भी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमें शासकीय सेवा में आकर जनसेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है हम अपनी समस्त ऊर्जा और शक्ति के साथ जनसेवा के कार्य में संलग्न रहें और अपने कार्यालयिन दायित्वों के निर्वाहन के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों को भी पूरा करें।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री के.आर.चौकीकर, प्रमुख कलाकार अरूण अपेक्षित और संचालन कर रहे कलेक्ट्रट कार्यालय के नाजीर गिरीश मिश्रा ने भी सभी को नए वर्ष की शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट