इंदौर [ NI 24 ] मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नए प्रशासनिक भवन का शुभारंभ गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति के चेयरमैन संदीप पाटिल के मुख्यातिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री व एमपीसीए के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया नें की विशेष अतिथि के रुप में बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले भी शिरकत की !
इंदौर के होल्कर स्टेडियम परिसर में करीब 4 करोड की लागत से बने प्रशासनिक भवन का शुभारंभ भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति के चेयरमैन संदीप पाटिल ने किया। स्व. माधवराव सिंधिया के नाम पर बने प्रशासनिक भवन के शुभारंभ पर एमपीसीए के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया नें मध्य प्रदेश के क्रिकेट को राष्ट्र में की सभी संस्थाओं में प्रथम बनाने का प्रण लिया।
वही भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति के चेयरमैन संदीप पाटिल ने अपने बीतों दिनों को याद करते हुए। मध्य प्रदेश क्रिकेट की तारीफ की साथ ही माधवराव सिंधिया के साथ बिताए पलों को सभी को बताया। कार्यक्रम के अंत में एमपीसीए के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया व बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले नें संदीप पाटिल का समृति चिन्ह से सम्मान किया।

