MPCA की चुनाव के बाद पहली बैठक

इंदौर NI 24 ] मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की चुनाव के बाद आज पहली बैठक हुई जिसमे अनेक नए प्रस्ताव रखने के साथ कई अहम् फैसले भी लिए गए साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में नए स्टेडियम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुपर कोरिडोर पर 30 एकड़ जमीन की मांग की है !

बैठक के बाद हुई पत्रकारवार्ता में सिंधिया ने बताया की दक्षिण अफ्रिका गयी एम.पी. की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, साथ ही एम.पी. के कई खिलाडियों का इंडिया ए टीम में चयन हुआ है ! बहुत सारे निर्णय संभाग स्तर पर अवार्ड, क्रिकेट मैदान विकास और क्रिकेट के लिए गए है ! जिसमे बी.सी.सी.आई. के मेच सागर में आयोजित करवाने, इंदौर और जबलपुर में नयी जमीन खरीदने का निर्णय आदि शामिल है !

इंदौर में सुपर कोरिडोर पर इंदौर विकास प्राधिकरण की खेल के लिए सुरक्षित 100 एकड़ जमीन में से 30 एकड़ जमीन क्रिकेट ग्राउंड के लिए देने के लिए अध्यक्ष सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन किया है ! इस जमीन को एम.पी.सी.ए. बाजार कीमत पर भी खरीदने को तैयार है, जिसके लिए रुपयों की कमी एसोसिएशन के पास नहीं होने की बात भी अध्यक्ष ने कही…साथ ही इस जमीन के लिए उनकी इंदौर विकास प्राधिकरण से बातचीत जारी है और जल्द ही यह जमीन अलाट करने के लिए भी उन्होंने निवेदन किया है…

इसके आलावा आई.पी.एल. की संभावित टीमो में इंदौर के लिए पहल करने की बात कही लेकिन, इसका निर्णय बी.सी.सी.आई. और आई.पी.एल. कमिटी द्वारा किया जाएगा ! साथ ही आई.पी.एल. टीम बनाने में प्रदेश सरकार की किसी भी प्रकार की भूमिका से उन्हने इनकार किया… हालांकि प्रदेश के कौन-कौन से व्यवसायिक घरानों ने इसके लिए अपनी रूचि दिखायी है इस सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया !

उन्होंने एम.पी.सी.ए. की नयी बोडी की तारीफ़ की और इसे सौभाग्य बताने के साथ प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कर्तव्य का निर्वाह करने की बात कही… विरोधियो को अपने साथ मिलाने की बात पर उन्होंने चुनाव के बाद सभी को मिलकर काम करने और खेल जगत की प्रेरणा राजनीती में भी लेने की बात कही… आगामी इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए रणनीति बनाने की बात सिंधिया ने कही…आज की बैठक में २ नए क्रिकेट डिविजन शहडोल और चम्बल को भी मान्यता दी गयी है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट