सिनेमाघरों में आज से दिखेगी हॉट ”हीरोइन”

आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही चर्चित मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन। रियलिस्टिक अप्रोच की फिल्म बनानेवाले मधुर की इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसमें बतौर कलाकार अर्जुन रामपाल, करीना कपूर, दिव्या दत्ता, रणदीप हुडा, शहाना गोस्वामी ने काम किया है !

बताया जाता है कि इसमें फिल्म इंडस्ट्री के पीछे के सच को मधुर ने पेश करने की कोशिश की है। भंडारकर के निर्देशन में यह करीना कपूर की पहली फिल्म है। इस फिल्म में संगीत है सलीम और सुलेमान का, जो फिल्म के रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा चुका है। खासकर ‘हलकट जवानी’ लोगों की जुबान पर है। फिल्म की कहानी माही खन्ना के इर्द-गिर्द ही घूमती है। माही बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री है। उसकी कामयाबी से मुग्धा जलती है।

माही अपनी निजी परेशानियों की वजह से बॉलीवुड में अपनी जगह धीरे-धीरे खोने लगती है। एक दिन उसका सब कुछ छिन जाता है। इस फिल्म में हीरोइनों के साथ होनेवाली परेशानी, उस रंगीन दुनिया के पीछे की सच्चई को पेश किया गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि मधुर की पिछली फिल्म ‘पेज 3’ की ही तरह कुछ नया दिखेगा।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट