इंदौर [ NI 24 ] रविवार रात शहर में तीन अलग अलग हादसे हुए — इन हादसों में दो बच्चो सहित बारह लोग घायल हो गए वही एक शख्स की मौत हो गई ! मरने वाला शख्स बुरहानपुर का निवासी है और इंदौर अपने ससुराल आया था !
हादसों का सिलसिला रविवार की रात शुरू होते ही हो गई थी , उज्जैन से मांगलिक काम के लिए इंदौर के विष्णुपुरी में दिनेश कुशवाह का परिवार आया था परिवार के लोग एक लोडिंग रिक्शा में सवार थे ! परिवार जब वापिस लौट रहा था तभी आशाराम बापू चौराहे पर रिक्शा को एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी ! हादसे में कुशवाह परिवार के सात लोग घायल हो गए ! सभी घायलों को इलाज के लिए गुर्जर अस्पताल में भर्ती किया गया है ! हादसे में घायल कैलाश कुशवाह और महेश की हालत गंभीर बनी हुई है !
वही इस हादसे के थोड़ी देर बाद ही दुसरा हादसा राजीव गाँधी प्रतिमा के पास हुआ ! यहा एक बाइक पर सवार यशराज और उसके साथी को एक आयशर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी ! हादसे में दोनों युवक घायल हुए जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है !
इन हादसों के बाद तीसरा बड़ा हादसा आधी रात को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के रेडीमेड काम्प्लेक्स के पास हुआ ! यहा एक बाइक पर सवार राजेश गडवाल उनकी पत्नी संगीता और बच्चो परी व दिव्यांश को एक स्कोर्पियो गाडी ने दो बार जोरदार टक्कर मारी हादसा इतना जबरदस्त था की राजेश की मौके पर ही मौत हो गई वही संगीता व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए !
हादसे में मारे गए राजेश बुरहानपुर के निवासी थे ! गेस एजेंसी संचालक राजेश इंदौर में मंगल नगर में अपने ससुराल आए थे ! रात को वे परदेशीपुरा में अपने रिश्तेदार के यहा मिलने गए थे ! जब वे लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए !
दुर्घटना के बाद जहा तीनो घायलों को इलाज के लिए सी एच एल अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया वही लोगो ने स्कोर्पियो में तोड़फोड़ करते हुए उसे चला रहे हनी बदलानी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया ! मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है !

