इंदौर [ NI 24 ] रविवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! मृत महिला का नाम अलका बड़ेले है ! बड़ी ग्वालटोली निवासी अलका को रात को उसका पति अनिल और परिजन मृत हालत में लेकर एम् वाय अस्पताल आए !
दरअसल अलका ने रात को उस वक्त घर में फांसी लगा ली थी जब परिवार के लोग सो रहे थे ! परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अलका बीमार थी व बिमारी के कारण परेशान थी ! माना जा रहा है की इसी कारण उसने सुसाइड किया है ! पलासिया पुलिस मामले की जाँच कर रही है !

