स्कूल में बम की सुचना से सनसनी

इंदौर में एक निजी स्कूल में बम होने की सूचना से हडकंप मच गया। स्कूल के टेलीफोन नंबर पर दो बार कॉल कर स्कूल में बम होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया था और जांच में बम भी नहीं मिला। हालांकि किसी की इस शरारात ने इंदौर पुलिस की चुस्ती की पोल खोलकर रख दी। पुलिस को सूचना मिलने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड जांच के लिए मौके पर पहुंची।

जी हां इंदौर के पलसीकर कॉलोनी से सटे तीरथबाई कलाचंद स्कूल में शुक्रवार सुबह हडकंप मच गया । स्कूल के लैंडलाइन टेलीफोन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बम होने की सूचना वाला एक धमकी भरा फोन आया । पहली सूचना को तो स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जैसे ही दूसरा फोन आया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई । आनन फानन में स्कूल परिसर को भी खाली करा लिया गया।

इस घटना ने इंदौर पुलिस की सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है । प्रभात गश्त पर निकले पुलिस के जवान तो मौके पर पहुंच गए । लेकिन बम डिस्पोजल स्क्वॉड बम की सूचना मिलने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद देरी पर पहुंचे । हालांकि पुलिस अधिकारी इसके बावजूद अपनी सफाई में क्या कह रहे है खुद उनकी जुबानी सुनते है।

माना जा रहा है कि या तो ये मामला किसी की शरारत है या फिर दुश्मनी निकालने के लिए भी इस तरह की दहशत फैलाई गई हो । इस मामले में ये बात भी सामने आ रही है कि स्कूल प्रबंधन का किसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । ऐसे में इस घटना के बाद परिजनों में भी डर का माहौल है।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद स्कूल में किसी तरह का कोई बम या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली । अब पुलिस फोन कॉल के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है । पुलिस के लिए ये जांच के साथ-साथ आत्ममंथन का समय भी है कि वो बम मिलने जैसी घटना को लेकर कितनी गंभीर और सतर्क है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट