इंदौर [ NI 24 ] सन्मति स्कूल में 26 वें वार्षिक समारोह ” प्रतिबिम्ब ” के साथ कार्निवाल का आयोजन किया गया ! समारोह का आयोजन 29 व 30 दिसंबर को मनुष्य के अन्दर ईश्वरीय गुणों के प्रतिबिम्ब के स्वरूप मानव मूल्यों के उद्देश्य को लेकर किया गया ! समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आकाश त्रिपाठी , जिलाधीश इंदौर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया !
दो दिवसीय इस समारोह में कार्निवाल का आयोजन भी किया गया ! जिसमे समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने मोमबत्ती की लौ के साथ अत्याचार का विरोध करने का संकल्प लिया ! कार्निवाल के इस गीत संगीत के गरिमामय माहौल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यशवंत क्लब के चेयरमेन श्री परमजीत सिंह छाबडा ने कार्निवाल एवं फैशन परेड का शुभारम्भ किया ! समारोह में आकर्षण का मुख्य बिंदु नर्सरी से 12 कक्षाओं के छात्र छात्राओं की फैशन परेड रही !
जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सहायता की प्रेरणा व अनाथ बच्चों की सहायता करने के साथ समता का भाव लाना था !
कार्निवाल के इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न नुक्कड़ नाटक कर लोगों को पर्यावरण की शुद्धि के लिए जाग्रत कर सर्व धर्म समभाव की प्रेरणा दी ! समारोह के दौरान प्राचार्य श्रीमती अर्चना शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ! साथ ही स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया !


