इंदौर [ NI 24 ] एक मजदुर पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ । बदमाशो ने घर में घुसकर उसे चाक़ू मारे । हमले के पीछे छेड़ छाड़ का विवाद बताया जा रहा है ।
मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र का है । यहा रहने वाले दिनेश पवांर को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल लाया गया । दिनेश पर उसके घर म ही हमला हुआ । दिनेश के परिजनों के मुताबिक़ क्षेत्र में ही रहने वाले रोहित, लालू और उसके साथियों ने दिनेश को चाकू मारे ।
हमले के पीछे छेड़ छाड़ का विवाद सामने आया है मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।

