इंदौर [ NI 24 ] चार शातिर महिला चोरो ने एक ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाते हुए दुकान में रखा ज्वेलरी से भरे बैग पर अपना हाथ साफ़ किया । पुलिस महिला चोरो की तलाश कर रही है ।
घटना पलासिया थाना क्षेत्र के बिचोली मर्दाना पटेल चोक की है । यहा राजेश सोनी की राधाकृष्ण ज्वेलर के नाम से सोना चांदी की दूकान है । राजेश रोज की तरह शनिवार को भी अपनी दुकान पर पहुचे । उनके पास उनकी दूकान की ज्वेलरी एक बेग में रखी थी । राजेश बेग को दूकान के काउंटर पर रख कर पूजा कर रहे थे । तभी चार महिलाए दुकान पर पहुची और राजेश से चूड़िया मांगी राजेश ने पूजा के बाद दिखाने को कहा तो महिलाओं वहा से चली गई ।
पूजा के बाद राजेश ने बेग देखा तो उसमे से जेवर गायब मिले । राजेश एक भाजपा विधायक का भाई है । मामले में पलासिया पुलिस महिलाओं को तलाश कर रही है ।

