अपराधी के पास तेंदुए का बच्चा मिला

इंदौर [ NI  24 ] रविवार को इंदौर वन विभाग की टीम  ने धार के पास से एक अपराधी से तेंदुए के एक नन्हे शावक को अपने कब्जे में लिया है। नन्हा शावक फिलहाल 10 दिन का है और इसे इंदौर चिड़ियाघर में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है । वही पकडाये बदमाश से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है की वो इस नन्हे शावक को कहा से लाया है ।

इंदौर वन विभाग की टीम को मुखबिर से सुचना मिली थी की धार जिले के टांडा गाँव में ईदा उर्फ़ रुमाल नाम के युवक के पास  एक तेंदुए का बच्चा है । सुचना मिलते ही इंदौर वन विभाग की टीम ने धार वन विभाग की टीम के साथ मिलकर इदा के घर दबिश दी तो टीम को यह से एक नन्हा शावक मिला ।

डॉक्टर की माने तो बच्चा 10 से 12 दिन का है। शावक को डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है । वही शावक के लिए हाल हे में एक बछड़े को जन्म देने वाली गाय का दूध मंगाया गया है। ताकि बच्चे को दुग्ध पिलाया जा सके । आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत कार्यवाई कर पूछताछ की जा रही है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट