इंदौर [ NI 24 ] हिन्दू समुदाय के लड़के द्वारा मुस्लिम वर्ग की लड़की से शादी किये जाने से नाराज लड़की के परिजनों ने आज इंदौर आई जी अनुराधा शंकर के आवास पर पहुंचकर अपनी लड़की को वापस किये जाने की मांग की लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करके अपनी मर्जी से चली गई गई थी।
शहर के चन्दन नगर थाने में दो दिन पूर्व अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने वहां की पुलिस द्वारा डरा धमकाकर भगाने और उन्हें लड़की नहीं सौंपे जाने की मांग को लेकर आज लड़की के परिजन इंदौर की महिला आई जी अनुराधा शंकर के पास पहुंचे जहाँ आई जी को उन्होनें अपनी पीड़ा बताई ।
मामला चन्दन नगर थाने के गंगा नगर का है फरहीन मंसूरी नाम की लड़की को पंकज शर्मा उसके कोलेज से भगा ले गया था और बाद में पुलिस के समक्ष पेश होकर लड़की को अपने साथ ले गया था । परिवार के लोगों का कहना है की वह लड़की को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया है और पुलिस ने भी एक पक्षीय कार्यवाही कर उसका साथ दिया है । जब फ़रीन को थाने लाया गया तो उसकी परिवार के लोगों से बात नहीं कराई गई साथ ही पंकज के दोस्तों द्वारा भी उनकी लड़की के साथ गलत काम किया जा रहा है ।
लड़की के परिजनों का कहना था की वह दिल्ली के गेंग रेप जैसी घटना अपनी लड़की के साथ नहीं होने देना चाहते है इसलिए वह लड़की को वापस दिए जाने की मांग कर रहे है जब उनसे पुछा गया की उन्होनें आई जी से मिलकर क्या बात की तो उन्होनें बताया की आई जी ने हमें कोई आश्वासन नहीं दिया और शहर की महिला महा निरीक्षक होने के नाते महिलाओं को तवज्जु नहीं दी गई । हम उनकी बातों से संतुस्ठ नहीं है आई जी ने विभागीय कार्यवाही का हवाला देते हुए हमें टाल दिया ।

