इंदौर [ NI 24 ] एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर उसे लूटने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए है । बदमाश वारदात के बाद बचने के लिए पहले एक अस्पताल में घुस गए थे और जब लोगो ने उन्हें पकड़ा तो वो अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए । दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया है ।
मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित एम् वाय अस्पताल का है । देर रात अस्पताल में एक ऑटो चालक रोबिन पहुचा । रोबिन अस्पताल में चाय की दूकान पर खडा था तभी कुछ बदमाशो ने रोबिन के साथ मारपीट शुरू कर दी । रोबिन का आरोप है की बदमाश लुटेरे थे जिन्होंने उससे एक मोबाइल और दस हजार रूपए छीन लिए ।
आरोपी जब रोबिन के साथ मारपीट कर रहे थे तभी अस्पताल में मौजूद लोगो ने उसे छुड्वाया लोगो को देख आरोपी भाग निकले । आरोपियों में दो बचने के लिए केंसर अस्पताल में घुस गए । दोनों को यहा लोगो ने पकड़ा और जम कर खबर ली दोनों आरोपियों को लोगो ने अस्पताल के बाथरूम में बंद कर पुलिस को खबर दी । पुलिस से बचने के ली आरोपी अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गए । दोनों को घायल हालत में इलाज के लिए एम् वाय अस्तपाल में भर्ती किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को यही हिरासत में ले लिया ।
दोनों आरोपियों के नाम भवानी और सुरेश है । बताया जा है की आरोपियों की गेंग है जो आए दिन लोगो से मारपीट कर उन्हें लूटती है पुलिस अब आरोपियों के फरार साथियो की तलाश कर रही है ।

