इंदौर [ NI 24 ] पुलिस भले ही ये कहे की रात ग्यारह बजे शहर की दुकाने बंद करवा दी जाती है लेकिन पुलिस की ये बात झूठी है । शहर में देर रात तक बड़े लोगो के लिए मयखाने रहते है । रात को एक एसे ही मयखाने में जब विवाद हुआ तो पुलिस पहुची लेकिन ये कहकर अपने आप को सही साबित करती रही की रूटीन चेकिंग कर रहे है ।
मामला मल्हार मेगा मॉल स्थित एक पब का है जहाँ रात साढ़े बारह बजे पुलिस को सुचना मिली की यहा विवाद हो गया है । सूचना पर गश्त कर रहे सी एस पी राजेश डंडोतिया बल के साथ पहुचे । पुलिसे के कुछ देर बाद ही यहा मीडिया कर्मी भी पहुच गए । मीडिया के केमरो में जो कैद हुआ वो पुलिस के झूठ के लिए काफी था । यहा जाम से जाम छलका रहे थे — उनके साथ कम कपडे पहने उनकी महिला मित्र भी मौजूद थी । पुलिस और केमरो को देख सभी में हडकंप मच गया और मुह भागने लगे ।
पुलिस जब यहा पहुची तब तक विवाद करने वाले लोग जा चुके थे । देर रात तक खुले पब के बारे में जब सी एस पी महोदय से सवाल किया गया तो सुनिए उन्होंने क्या जवाब दिया ।
आने वाले त्योहारों के मद्दे नजर रूटीन चेकिंग करने की बात सी एस पी महोदय ने कही और पुलिस के झूठे दावो को सच साबित करने की कोशिश की । बहरहाल जिस तरह से शहर में देर रात तक शराबखोरी है और लडकिया भी उसमे शामिल होती है कए किसी बड़े अपराध को बुलावा देने के लिए काफी है ।

