इंदौर [ NI 24 ] कर्जा उतारने के लिए तीन छात्रो ने सट्टे का रास्ता अपनाया । पुलिस ने मुखबिर की सुचना के आधार पर तीनो को हिरासत में लिया और लाखो का सट्टा हिसाब – टी वी और मोबाइल जब्त किए है ।
मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है । पुलिस को शनिवार सुचना मिली थी की लव कुश आवास विहार में कुछ सटोरिये का सट्टा उतार रहे है । सुचना पर पुलिस ने वहा दबिश दी तो मोहित, प्रतीक और प्रवीन क्रिकेट का सट्टा उतारते मिले । पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर उनसे लाखो का सट्टा हिसाब । चार मोबाइल और एक टी वी सेट जब्त किया है ।
तीनो आरोपी बारहवी कक्षा में पढ़ते है । आरोपियों के ऊपर लाखो का कर्ज़ा था उसे ही चुकाने के लिए तीनो ने किराए का कमरा लिया और सट्टा उतारने लग गए थे ।

