बीमा एजेंट युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इंदौर [ NI 24 ] दोस्त के फ्लैट पर रह रही एक बीमा एजेंट की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पिता सेवानिवृत्त एसआई हैं। युवती के दोस्त ने परिजन को कॉल कर बताया कि उसकी मौत सीढ़ी से गिरकर हुई जबकि पुलिस को बताया उसे उल्टियां हुई थीं। परिजन ने युवक की भूमिका संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

खजराना पुलिस के मुताबिक जानकीनगर निवासी गुरदास सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उसने बताया कनाड़िया रोड के आलोकनगर स्थित निशदिन अपार्टमेंट के फ्लैट में सरिता पिता भवानीदास अहिरवार (22) की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गुरदास के साथ अमित गुप्ता भी मिला। अमित ने बताया सरिता उसकी दोस्त थी और आठ दिन से उसके साथ रह रही थी। वह शाम को मार्केट से खरीदी कर लौटी तो अचानक उसे उल्टियां होने लगी, संभवत: उसने जहर खा लिया था। सरिता मूल रूप से छतरपुर के नौगांव की रहने वाली थी। उसके पिता ने घटना पर शंका जाहिर करते हुए खजराना पुलिस से बात की। इस पर पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर कमरा सील कर दिया।

सोमवार सुबह सरिता के पिता, भाई अवधेश, सुरेंद्र, स्वर्णसिंह, बहन मंजू भारती, मां कौशल्यादेवी इंदौर पहुंचे। स्वर्णसिंह ने कहा रविवार सुबह 10.30 बजे उसकी बात सरिता से हुई थी तब उसने अच्छे से बात की थी। दोपहर डेढ़ बजे मंजू ने बात की तो उसने बताया वह परिचित प्रदीप के साथ बाजार जाने वाली है। रात 9 बजे सुरेंद्र ने कॉल लगाया तो अमित ने बात की और बताया वह सीढ़ी से गिर गई है, फिर कहा उसकी मौत हो गई है। यहां आकर पता चला पुलिस जहर से मौत होने की आशंका जता रही है।

सुरेंद्र ने कहा हमारी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती, उसके साथ गड़बड़ हुई है। सुरेंद्र ने कहा अमित भी उनके गांव का है। उसकी पहचान सरिता से थी। बाद में हम भी उससे मिले और यहां वाले फ्लैट पर आए तो पता चला अमित की हरकतें ठीक नहीं हैं। यहां लड़कियां आती थीं और वह गलत धंधों में भी लिप्त था। उसके कमरे में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। हमने सरिता से कहा था कि इस फ्लैट पर कभी मत आना। हो न हो अमित ने उसे झांसे में लिया और यहां उसके साथ कुछ गलत हरकत कर मार डाला। जब हम यहां आए तो उसके पैर पलंग की रैलिंग में फंसे हुए थे और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट