एमपीसीए चुनाव में मंत्री हार्डिया ने मैदान संभाला

इंदौर [ NI 24 ] स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया भी एमपीसीए चुनाव में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ सदस्यों से जनसंपर्क बनाने और कैलाश विजयवर्गीय पेनल को जिताने के लिए मैदान में आ गए है ! मध्यप्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन के चुनाव करीब आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय की और से जनसंपर्क तेज होता नजर आ रहा है ! सिंधिया के लिए कांग्रेस एक जुट हो गई है वही सोमवार को श्री विजयवर्गीय के साथ स्वास्थ्य राजमंत्री महेंद्र हार्डिया ने भी मैदान संभाल लिया है ! सुबह आठ बजे से श्री विजयवर्गीय ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर सदस्यों से मुलाक़ात की ! पेनल के सदस्य भी लगातार सदस्यों से संपर्क बनाए हुए है ! सिंधिया पेनल की और से डाक्टर एम.के. भार्गव, अशोक कुमट, सहित अन्य सदस्य जनसंपर्क में सगे हुए है !  एमपीसीए के चुनाव की रंगत अब अपना रंग दिखाने लगी है ! दोनों पैनलों की और से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है ! अब दोनों ही पैनलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है ! 23 अगस्त को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाह है ! सूत्रों का कहना है की 23 अगस्त को सिंधिया इंदौर आयेंगे ! और 26 अगस्त तक यानी चुनाव तक यहीं रहेंगे !  

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट