इंदौर [ NI 24 ] खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दीपज जैन, ई सेक्टर गोडाउन से फूड सप्लीमेंट मानीफिरान सिरप, ग्रोकॉल सीरप, आयूफ सिरप जो फूड सप्लीमेंट का सेंपल लेकर 306 बॉटल जब्त की गई। फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि विभाग का लायसेंस भी नहीं मिला है। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी। आने वाले दिनों गणोश उत्साव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावल के बाद शादियां का सीजन है। इसमें लोगों को मिलावटी सामान न मिले, इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में त्योहारों पर मिलावटखोरों का बोलबाला रहता है ! खास कर नमकीन और मिठाई में मिलावट के मामले ज्यादा सामने आते है उसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में 9 अलग अलग दल बनाए गए ! शहरभर के मिलावटखोरों पर नकेल कसने की कार्रवाई शनिवार से शुरू कर दी गई है। पहले दिन विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 13 सेंपल लिए गए हैं। इनमें से एक फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई तो वहां पर लायसेंस ही नहीं मिला। इस पर फूड सप्लीमेंट की बॉटल जब्त कर ली गई। त्योहारी मौसम के शुरू होने के पहले नमकीन और मिठाईयों की दुकान के साथ-साथ ही अन्य खाद्य पदार्थो की दुकानों पर खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ नापतौल और नागरिक आपूर्ति निगम विभाग भी शामिल था। सभी 9 टीमों के साथ एसडीएम शामिल थे। करांची हलवा का भी लिया सेंपल सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी ने बताया कि कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग के 9 दलों ने 13 सेंपल जांच के लिए हैं।
इनमें पाम तेल आरएस रेस्टॉरेंट बीके सिंधी कॉलोनी, मावा बार्फी आरती स्वीट्स सिंधी कॉलोनी, मावा बर्फी जायसवाल रेस्टॉरेंट बाणगंगा, नमकीन सेंव राजू खंडेलवाल भंडार सांवेर रोड, मावा कतली यादव रेस्टारेंट कुशवाह नगर, बेसन के गाठिया महेंद्र सेंव भंडार, मल्हारगंज नमकीन, करांची हलवा, नेमा स्वीट्स, मालगंज चौराहा, न्यू टी ट्रेजर मल्हारगंज मेन रोड से बेसन के सेंपल जांच के लिए हैं। कुछ प्रतिष्ठानों पर गंदगी मिलने और विभाग का लायसेंस न होने पर चेतावनी दी है।

