एमपीसीए चुनाव में सिंधिया की जीत

.इंदौर [ NI 24 ] म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पैनल ने अपनी सीनियरिटी को बरकरार रखते हुए  एकतरफा जीत हासिल की !  कैलाश विजयवर्गीय पैनल का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका। विजयवर्गीय को सिंधिया ने 77 वोटों से हराया । सिंधिया को 150 जबकि विजयवर्गीय को 73 मत ही मिले। यही स्थिति उनके साथियों की भी रही। होलकर स्टेडियम के बाहर भारी  पुलिस  तैनात था !

सुबह से ही दोनों पैनलों के समर्थक यहाँ मौजूद थे ! दोपहर में समर्थकों के आमने सामने आ जाने से स्थिति बेकाबू होते देख भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पडा ! मतों की गिनती के बाद जब सिंधिया पेनल की कार्यकारिणी पेनल जीत गई तो सिंधिया समर्थकों ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया जिससे बोखलाए विजयवर्गीय समर्थकों ने विरोध जताते हुए वहां लगे पोस्टर बेनर फाड़ डाले इस बीच दोनों दलों के समर्थकों में झड़प हो गई जिसे शांत करने के लिए पुलिस ने रात को दोबारा लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया !

रविवार को हाईकोर्ट की विशेष बैंच से राहत मिलने के बाद सिंधिया पैनल का पलड़ा भारी माना जा रहा था। कोर्ट में 20 बर्खास्त सदस्यों के मामले की सुनवाई तो सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गई थी, लेकिन आदेश शाम होने तक आया। कोर्ट ने इन सभी को वोटिंग का अधिकार तो दे दिया लेकिन शर्त भी लगा दी कि अगर जीत का अंतर 20 वोट से कम का रहेगा तो परिणाम घोषित नहीं किए जाएं। हालांकि इसकी नौबत नहीं आई क्योंकि सभी पदों में हार-जीत का अंतर 50 वोटों से भी ज्यादा का रहा। इसी बीच चल रही वोटिंग में कुल 257 मतदाता में से 232 ने वोट डाले। अंदर मतदाताओं को लेकर गहमा-गहमी चल रही थी तो बाहर दोनों पैनलों के समर्थक आमने-सामने हो रहे थे। पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजी। विजयवर्गीय समर्थकों को पुलिस से बदसलूकी करने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

एमपीसीए  में जीत के जश्न के पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मैं  एमपीसीए  के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहूँगा जिन्होंने अपना समय देकर अपने मतों का उपयोग किया ! साथ ही माननीय न्यायालय के निर्णय को भी उचित ठहराया और सदस्यों को मतों का उपयोग करने का निर्णय दिया ! मीडिया  को भी धन्यवाद देना चाहूंगा कि इतने लम्बे समय से आपने इन्तजार किया ! ये खेल है, ये छोटा परिवार है। यहां नकारात्मक सोच वालों के लिए जगह नहीं है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट